फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जौहड़ी की समरीन को दिल दे बैठी भूमि पेडनेकर

जौहड़ी की समरीन को दिल दे बैठी भूमि पेडनेकर

Sun, 14 Apr 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
जौहड़ी की समरीन को दिल दे बैठी भूमि पेडनेकर
बागपत। फिल्म सांड़ की आंख में शूटर दादी चंद्रो तोमर का किरदार अदा कर रही अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म के सेट पर आठ साल की बच्ची को दिल दे बैठी। जौहड़ी गांव की समरीन को भूमि ने गांव से मेरठ में चल रही शूटिंग के सेट पर बुलवाया। पढ़ने के लिए किताबें और स्कूल की ड्रेस दिलवाई। करीब एक घंटे तक बातें की। समरीन को पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सांड़ की आंख की शूटिंग का पहला हिस्सा जौहड़ी गांव में फिल्माया गया था। पिछले महीने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर शूटर दादी चंद्रो तोमर के परिवार के साथ गांव के मंदिर में घूमने के लिए गई थी। यहां पर भूमि ने गांव की आठ साल की बच्ची समरीन को खड़े देखा। भूमि ने कई सवाल किए, जिनका समरीन ने मासूमियत से जवाब दिया। बच्ची के साथ अभिनेत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। इसके बाद समरीन को फिल्म के सेट पर भी देखा गया। भूमि पेडनेकर की वैनिटी वैन में जौहड़ी के जिन छह बच्चों ने नागिन डांस किया था, उनमें सबसे आगे समरीन ही थी।
विज्ञापन

शनिवार को फिल्म की मेरठ में शूटिंग हुई। भूमि ने गाड़ी भेजकर जौहड़ी से समरीन को फिल्म के सेट पर बुलवाया। समरीन को किताबें, बैग और स्कूल की ड्रेस दिलवाई गई। करीब एक घंटे तक समरीन फिल्म के सेट और भूमि की वैनिटी वैन में उसके साथ देखी गई। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, कौन है समरीन
बागपत। जौहड़ी गांव के मजदूर मेहरबान की सबसे छोटी बेटी है समरीन। पिता ईंट-भट्टे पर पथाई के अलावा रोजी रोटी के लिए मजदूरी करते हैं। भूमि ने बातचीत में जब समरीन से पढ़ाई की बाबत पूछा तो उसकी माली हालत के विषय में जानकारी मिली थी। अभिनेत्री ने समरीन को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। मेहरबान का परिवार भी भूमि पेडनेकर का मुरीद हो गया है।

टॉयलेट एक प्रेम कथा
बागपत। भूमि पेडनेकर के हिस्से में कई कामयाब फिल्में है। लेकिन टॉयलेट एक प्रेम कथा उनकी अभी तक की सबसे कामयाब फिल्म है। सांड़ की आंख से भूमि को बड़ी उम्मीद है।


समरीन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ
बागपत। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने समरीन को पढ़ने के सामान के साथ घर का राशन और खाने पीने का सामान भी दिया है। यह भी कहा कि समरीन पढ़ाई कर, हम तुम्हारे साथ हैं। भविष्य में भी उसकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed