{"_id":"5c7c2dafbdec2211ac1b034e","slug":"51551642031-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली चुंगी पर घंटों तक जाम में जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली चुंगी पर घंटों तक जाम में जूझते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को भी छपरौली चुंगी और मुख्य मार्गों पर लोग घंटों तक जाम लगे रहने से जाम में फंसे लोग बेहाल हो उठे। सूचना पर पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और मार्ग आवागमन के लिए सुचारु किया।
नगर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिये नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन से कई बार जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई, लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे वह दबकर रह गई। आए दिन विद्युत शिकायत केंद्र कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, दिल्ली-सहारनपुर रोड, बिनौली रोड, अजितनाथ मंदिर के सामने रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को भी छपरौली चुंगी पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग फंसे रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी जाम खुलवाने तक वहां नहीं पहुंचा। इसकी सूचना कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार को लगी तो उन्हें कई पुलिस कर्मी मौके पर भेजे और बावली चुंगी पर आने वाले वाहनों को दूसरे मार्ग से निकालकर मार्ग को आवागमन के लिए सुचारु किया।