{"_id":"5c50afe3bdec225eb65deeeb","slug":"51548791779-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। तहसील कार्यालय में खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के हड़तालरत अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होेंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे।
23 जनवरी को खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने किन्ही कारणों से उपजिलाधिकारी खेकड़ा की कोर्ट का बहिष्कार किया। अधिवक्ता तभी से हड़ताल पर चल रहे हैं। मंगलवार को जनपद भर के अधिवक्ताओं ने खेकड़ा तहसील पहुंचकर खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में उपजिलाधिकारी खेकड़ा की कोर्ट के बाहर हंगामा किया। इसके बाद अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ गए। बार एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र सिंह धामा ने बताया कि धरने के दौरान उपजिलाधिकारी खेकड़ा की कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार संबंधित प्रस्ताव आयुक्त मेरठ मंडल को सौंपने का निर्णय लिया।
कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार करने के बाद भी उपजिलाधिकारी न्यायालय में वादों की सुनवाई पक्षकारों से कर रहे हैं। इससे न्यायिक ज्ञान न होने के कारण वादकारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं तथा वादकारियों को उचित न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्योबीर सिंह तोमर, प्रवीन कुमार, खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कौशिक, विशाल धामा, लोकेंद्र सिंह ढाका, सुरेंद्र पाल शर्मा, हरिओम शर्मा, रामेश्वर दयाल पंवार, नरेंद्र त्यागी, नवाब सिंह धामा, सरदार सिंह यादव, भूपेंद्र धामा, आशुतोष शर्मा, मुकेश यादव, राजीव धामा, सोहन पाल शर्मा, फैयाज अली आदि रहे।