फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गाजर के भाव गिरे, किसानों को लगा झटका

गाजर के भाव गिरे, किसानों को लगा झटका

Wed, 30 Jan 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
गाजर के भाव गिरे, किसानों को लगा झटका
बागपत। सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों को भी जोर का झटका लगा है। गाजर के किसान भाव नहीं मिलने के कारण नुकसान झेल रहे हैं। इस बार गाजर का भाव सिर्फ दो से तीन रुपये प्रति किलो ही किसानों को मिल रहा है। बेहतर पैदावार को भाव गिरने की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में गाजर की खुदाई का कार्य चल रहा है, लेकिन बाजार के भाव ने किसानों को मुसीबत में डाल दिया है। फसल पककर तैयार है, लेकिन बेहतर भाव मंडियों और आढ़त पर नहीं है। वर्तमान में किसान को दो से तीन रुपये प्रति किलो का ही भाव मिल रहा है, इस कारण किसान को लागत भी वसूल नहीं हो पा रही हैं। किसानों का कहना है कि इस बार जोर का झटका लगा है। किसान रणपाल सिंह का कहना है कि भाव नहीं मिलने से गाजर उगाने वाले किसान इस बार नुकसान में हैं। किसानों को लागत भी वसूल नहीं हो सकी है। किसान ओमपाल सिंह का कहना है कि आढ़त पर दाम नहीं है और मंडियों में गाजर के खरीददार नहंीं मिल रहे हैं, इस कारण इस बार दाम के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन



दो सौ एकड़ में उगाई गई गाजर
बागपत। जिले में इस बार दो सौ एकड़ में गाजर की खेती हुई है। जबकि पिछले वर्ष करीब 180 एकड़ में गाजर का उत्पादन हुआ था। पिछले वर्ष किसानों को दस रुपये प्रति किलो तक भाव मिल गया था, लेकिन इस बार भाव धड़ाम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोताना और सिसाना में अधिक पैदावार
बागपत। जिले में गाजर की फसल कोताना और सिसाना गांव में सबसे अधिक होती है। अन्य क्षेत्र में कम उत्पादन होता है। यमुना किनारे के गांव के लोग भी गाजर उगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed