{"_id":"5c116573bdec2241822ef24b","slug":"51544643955-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा दो घंटे जाम
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर बुधवार को दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान जाम से वाहनों को निकालने को लेकर लोगों में औद्योगिक पुलिस चौकी के पास जमकर हाथापाई भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद जाम को आवागमन के लिए सुचारु किया।
दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी दोपहर के समय जाम लगने से एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे वाहनों में सवार लोग परेशान हो गए। इस दौरान वाहनों को निकालने के लिए लोगों में जमकर हाथापाई भी हुई। करीबन दो घंटे तक लोग जाम में जूझते रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को आवागमन के लिए सुचारु किया। इस दौरान दौरे पर पहुंची प्रमुख सचिव उप्र की कार भी जाम में फंसी रही। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार व सीओ रामानन्द कुशवाहा ने वाहनों को जाम से निकालने का काम किया।