फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाकियू की किसान क्रांति यात्रा बागपत पहुंची, स्वागत

भाकियू की किसान क्रांति यात्रा बागपत पहुंची, स्वागत

Thu, 13 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की किसान क्रांति यात्रा बागपत पहुंची, स्वागत
बागपत। भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के शहर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही सरकार को किसान विरोधी करार दिया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से किसान क्रांति यात्रा जिले में पहुंची। यात्रा का हर जगह कार्यकर्ता और किसानों ने स्वागत किया। बागपत राष्ट्रवंदना चौक पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल होकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध कर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसानों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों से झूठे वादे कर रही है। दस साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने के आदेश दिए हैं, इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस सरकार में किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई, लेकिन किसान आत्महत्या जरूर कर रहे हैं। किसानों की फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। अभी तक गन्ने का दाम घोषित नहीं किया। बिजली के बढ़े़ दर कम न हीं की। किसान क्रांति यात्रा दिल्ली में समाप्त होगी। यहां पर धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद यात्रा अग्रवाल मंडी टटीरी, बली, निबाली, मीतली, डौला, अमीनगर सराय से होते मेरठ के लिए रवाना हो गई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, राजेंद्र प्रधान, प्रदीप गुर्जर, इंद्रपाल चौधरी, योगेश शर्मा, राकेश, तेजपाल ठाकुर, संजय धामा, राज सिंह, रमन पंवार, जाहिद फौजी, इरफान पठान, यामीन, अब्दुल रहमान, इस्लाम, नेपाल प्रधान, कर्मवीर प्रधान, नीरज चौधरी, श्यामसुंदर भाटी, तन्नी अहमद, मोनू राणा आदि रहे।
विज्ञापन


यात्रा का किया स्वागत
अग्रवाल मंडी टटीरी। भाकियू के नगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान बाइक रैली निकाली। जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ गई। इसमें कर्ण सिंह, अनिल चौधरी, किरण पाल, सुरेंद्र, धर्मपाल, अंकित राजपूत, नौरंग सभासद, रणवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed