{"_id":"5b957c8f867a55013f17c427","slug":"51536523407-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा मुख्य सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा मुख्य सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नोएडा जाकर बेसिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार से जाकर मिला और जनपद के परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा।
समाजसेवी रविंद्र हट्टी, राजेंद्र, योगेंद्र सिंह, मनोज तोमर आदि ग्रामीण मेरठ के मंडलायुक्त रहे बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार से नोएडा में उनके जीबीटीयू स्थित कार्यालय में जाकर मिला। इस दौरान जनपद के सौ से अधिक परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण कराने, विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिये आरओ लगवाने, सभी विद्यालयों में फर्नीचर लगवाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। अपर मुख्य सचिव ने परिषदीय विद्यालयों की दशा में सुधार करने का आश्वासन दिया।