{"_id":"5b884a9a42c79246435d7f5c","slug":"51535658650-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चे केरलवासियों की मदद को आगे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चे केरलवासियों की मदद को आगे आए
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। इसमेें स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने रुपये और जरूरी सामान एकत्रित कर बाढ़ग्रस्त केरलवासियों के लिए मदद के रूप में भेजे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राव फरूख महमूद व मोनिका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बाढ़ग्रस्त केरलवासियों को मदद की दरकार है। कहा कि आपदा कहीं भी और कभी भी आ सकती है। इसलिए जरूरतमंदों की हमेशा मदद करनी चाहिए। जिस प्रकार स्कूल के बच्चों ने घर व अपने परिचितों के यहां से रुपये, कपडे़, अनाज व अन्य जरूरी सामान एकत्रित कर केरलवासियों के लिए सहानुभूति दिखाई है, यह काबिल ए तारीफ है। संचालन प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया।