फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा ने तोड़ दी किसानों की कमर: उज्ज्वल

भाजपा ने तोड़ दी किसानों की कमर: उज्ज्वल

Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने तोड़ दी किसानों की कमर: उज्ज्वल
बागपत। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। भाजपा की असलियत अब जनता समझ चुकी है। किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हिलवाड़ा गांव में आयोजित किसानों की बैठक में रालोद नेता ने कहा कि भाजपा की असलियत जनता के सामने लाने के लिए पोल खोल अभियान शुरू किया गया है। 13 अगस्त को बागपत में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा होगा, जिसमें भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। किसान एकजुट हो चुके हैं। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को भूल गए हैं। कैराना उपचुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटा दी जाएगी। विकास प्रधान बाछोड़, प्रदीप कुमार, बलबीर प्रधान, विनोद कुमार, संजू सिंह, रामपाल सिंह, इंद्रपाल प्रधान, विक्रम सिंह और विराज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सतीश चौधरी पोल खोल धामा बोल कार्यक्रम के तहत खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, बिहारीपुर गांव में जनसंपर्क किया। लोगों से बड़ौत में होने वाली रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। सतेंद्र प्रधान, मांगेराम डायरेक्टर, धूम सिंह, चौधरी कालू महाशय, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दांगी, रोहित कश्यप, कप्तान सिंह, जयवीर चेयरमैन, रिंकू प्रधान, रामवीर, सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मंथन किया। रालेाद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना की अध्यक्षता में बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि 13 अगस्त को हल्ला बोल पोल कार्यक्रम के समापन पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी तहसील मेें सभा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्र्रष्टाचार, महंगाई, टूटी सड़कोेें, गन्ना भुगतान, बढ़ी बिजली दरों को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा संचालन सुरेश राणा ने किया। इसमें सुरेश मलिक, मनोज तोमर, राममेहर सिंह, सतीश चौधरी, सतेंद्र प्रमुख, विश्वास, रणवीर सिंह सूप, धीरज उज्ज्वल, प्रमेंद्र तोमर, सुभाष गुजर, अक्षय मलिक, प्रियवत राणा, वीर सिंह तोमर, विनोद तुगाना, मोहित मुखिया, बिजेंद्र, रविंद्र प्रधान, सुबोध राणा, आदित्य प्रधान, डॉ. राजपाल, राममेहर हेवा, देशपाल, लोकपाल, ऋषि ठेकेदार आदि रहे।
रमाला। सूप गांव गांव में रालोद नेता रूपेश के आवास पर हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना रहे। बढ़ी बिजली दरें और गन्ने का भुगतान का मुद्दा उठाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। बिजली के बिल बढ़ाकर शोषण किया है, वहीं गन्ने का भुगतान न कर उत्पीड़न किया जा रहा है। शरद तोमर, भगवान सिंह, जितेंद्र डायरेक्टर, हरपाल सिंह, ओमपाल, मांगेराम, कुलदीप एडवोकेट, मनोज, संजीव, नरेंद्र मौजूद रहे।

छपरौली। बढ़े बिजली बिल और गन्ना भुगतान न होने को लेकर बिजलीघर पर रालोद रका पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यकर्ताओं ने इसे सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया।
इसमें ओमवीर सिंह डायरेक्टर, मास्टर संजय सिंह, अशोक, सुरेश मलिक, बबलू, वीरसैन, पवन, कर्ण सिंह, यशपाल चेयरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed