फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पॉलीटेक्निक कर्मियों व शिक्षकों का असहयोग आंदोलन जारी

पॉलीटेक्निक कर्मियों व शिक्षकों का असहयोग आंदोलन जारी

Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक कर्मियों व शिक्षकों का असहयोग आंदोलन जारी
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में स्व वित्त पोषित योजना एवं द्वितीय पाली में संपादित करने वाले कार्यों के लिए तय किए मानदेय के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों का मंगलवार को भी असहयोग आंदोलन जारी रहा। उन्होंने एक अगस्त से शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा स्व वित्त पोषित एवं द्वितीय पाली में कार्य करने की एवज मेें जो मानदेय निर्धारित हुआ है, वह बहुत कम है। संघ के सचिव दिनेश शर्मा ने तय मानदेय को अस्वीकार कर सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी और एक अगस्त से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र का बहिष्कार करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने कहा यदि किसी कर्मचारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसमें रणजंय लांबा, दीपक गौतम, एसके भाटी, डीके गुप्ता, योगेश जैन, डॉ. अखिलेश, मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावी इंजीनियरों का भविष्य पर लटक रही तलवार
बड़ौत। एक अगस्त से नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ होने जा रहा है, लेकिन विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज के शिक्षक व संविदा कर्मचारी असहयोग आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे मेें शिक्षण कार्य प्रभावित होने की संभावना है। उधर प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दी है कि सभी शिक्षक व कर्मचारी नए शिक्षा सत्र पर नियमित रूप से शिक्षण कार्य शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed