{"_id":"5b46660f4f1c1bbc248b604a","slug":"51531340303-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन प्रतियोगिता में राधिका और अरूण ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायन प्रतियोगिता में राधिका और अरूण ने बाजी मारी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों का सहयोग किया। विजेताओं को सम्मानित किया।
गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा, डायरेक्टर रविंद्र भाटी, शिवकुमार, प्रधानाचार्य रूचिरा, उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जला किया। प्रथम स्तर पर कक्षा एक से कक्षा चार तक के बच्चों ने अपनी गायन प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा चार ए की छात्रा राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा तीन बी का छात्र हर्ष और नैतिक रहे। तृतीय स्थान पर कक्षा चार ए का छात्र आर्यन रहा।
द्वितीय स्तर पर कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग िलिया। प्रथम स्थान कक्षा आठ ए की छात्रा वाणी, द्वितीय स्थान पर कक्षा पांच बी का हनी और अलीस, तृतीय स्थान पर कक्षा सात ए की छात्रा प्रिंसी रही। तृतीय स्तर पर कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर कक्षा 12 एच का छात्र अरुण, द्वितीय स्थान पर 12 ए की छात्रा इशिका और कक्षा नौ की छात्रा आन्या, तृतीय स्थान पर कक्षा दस अ का छात्र शिवा रहा। बाद में विजेता छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशंसा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन और प्रधानाचार्य ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। संगीत शिक्षक टीना सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।