{"_id":"5b4115be4f1c1b18308b4e7c","slug":"51530992062-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया को उठाने के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया को उठाने के विरोध में हंगामा
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माता कालोनी से शराब माफिया को उठाकर ले जाने के बाद विरोध में महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। महिलाओं के आक्रोश को देखकर पुलिस ने शराब माफिया को कोतवाली से छोड़ दिया।
शनिवार की सुबह माता कालोनी से पुलिस शराब माफिया खलील को पुलिस उठाकर कोतवाली ले गई। इसके विरोध में काफी संख्या में महिलाएं कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। उनका कहना था कि खलील शराब बेचने का काम करता है। वह पुलिस को हफ्ता देता है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे उठा लिया। उनकी पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई। महिलाओं के आक्रोश को देखकर पुलिस ने शराब माफिया को कोतवाली से ही छोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि खलील के घर पर शराब नहीं मिली। इसलिए उसे छोड़ दिया गया।