{"_id":"5b01c9064f1c1bd0408b6cfa","slug":"51526843654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसौद गांव की गलियों में जलभराव, गंदगी में जी रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसौद गांव की गलियों में जलभराव, गंदगी में जी रहे लोग
Updated Mon, 21 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। बसौद गांव में गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रास्तों में जलभराव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलती जा रही है।
क्रांति गांव के नाम से प्रसिद्ध बसौद गांव में समस्याओं का अंबार है। गंदगी में लोग जीवन यापन कर रहे हैं। गलियों में जलभराव की समस्या है। लोगों ने कहा हर स्तर पर शिकायत की, लेकिन किसी ने भी समस्या से निजात नहीं दिलाई। इस कारण ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा मुख्य मार्गों में जगह-जगह गंदगी है। संक्रामक रोग फैलता जा रहा है। घर-घर में बुखार ओर अन्य रोगों से पीड़ितों की संख्या दिनो दिन बढ़ रही है। लोगों की इस गंभीर समस्या पर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का। ग्रामीणों ने कहा प्रधान झूठे वायदे कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है। यामीन प्रधान ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह गलत है। सभी जगह कार्य कराया जा रहा है। जहां अभी कार्य नहीं हुए हैं, वहां कार्ययोजना स्वीकृत कराकर काम करा दिया जाएगा। गुलजार, पप्पू, वकील अहमद, शमशाद, इकरामुद्दीन, महबूब अली, महबूब, असलम, भूलेराम, गुलजार, इकराम अली, साजिद ने कहा जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देंगे।