फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्मचारियों ने मांगा हक, निकाली बाइक रैली

कर्मचारियों ने मांगा हक, निकाली बाइक रैली

Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने मांगा हक,  निकाली बाइक रैली
बागपत। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बाइक रैली निकाली। राष्ट्रवंदना चौक से रैली शुरू करते कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी बाइक लेकर राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए और उसके बाद नारेबाजी कर बाइक रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छठे वेतन विसंगतियों को दूर करने, शेष बचे दस निगमों के लगभग 940 कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ अनुमन्य करने, आठ सौ कर्मचारियों की आयु 60 वर्ष करने, निगमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने, लेखा एवं लेखा परीक्षा संवर्ग, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट लैब टेक्नीशियन का ग्रेड 4200 करने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। चेतावनी दी मांग नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें शैलेष कुमार, अनुज कुमार सिंघल,राजेंद्र, महेंद्र, नवनीत, लोकेंद्र, शकील, राजकुमार, युनूस, भीष्म, जयकुमार, लोकेंद्र, यशवीर, मुकेश गुप्ता, शिवेंद्र, श्रीनिवास, दिनेश, शकील अहमद, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश गिरी, अजय कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, योगेन्द्र यादव, ओमवीर सिंह, मनोज कुमार, दिनेश, संजीव शर्मा, आशेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, विकास कश्यप, सतीश, विवेक शर्मा, मुकेश गिरी, शहजाद खान, केएल भारती, लाल सिंह, अनिल, सुशील, मोहित त्यागी, चेतन शर्मा, अनिल, रेनू, प्रवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाइक रैली से हाईवे पर लगा जाम
बागपत। मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों की बाइक रैली से दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लग गया। वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed