{"_id":"5af0a9474f1c1b58098b85d1","slug":"51525721415-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत साइज के जूते भेजने पर रोक दिया कंपनी का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत साइज के जूते भेजने पर रोक दिया कंपनी का भुगतान
Updated Tue, 08 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को दिए जूतों में फटने की शिकायतें अफसरों तक पहुंच गई है। जनहित में भी याचिका दायर की । इसके बाद हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान लिया। शासन को जूते की मानकों की गुणवत्ता के बारे में रिपोर्ट मांगी है। जिला स्तर पर करीब 65 हजार विद्यार्थियों को जूतों का वितरण किया। इसमें जूते फटने की शिकायत भी मिली, इसके अलावा साइज में गड़बड़ी मिली। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि 5000 जोड़ी जूते कंपनी ने ऐसे भेजे जो छात्र-छात्राओं के साइज के अनुसार नहीं आए है। कई बार कंपनी को बदलने के लिए पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि इन जूते के अनुसार कंपनी के भुगतान को रोक दिया है। उन्होंने बताया जनपद में इक्का-दुक्का जगह ही छात्र-छात्राओं के जूते फटे है। बाकी तो सब ठीक है। उन्होंने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन