{"_id":"5ae0d8364f1c1bc03d8b507e","slug":"51524684854-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कमिश्नर के दरबार में पहुंचा पीपल के पेड़ का प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कमिश्नर के दरबार में पहुंचा पीपल के पेड़ का प्रकरण
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रठौड़ा गांव के पीपल के पेड़ का प्रकरण अब कमिश्नर के दरबार में पहुंच गया है। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेकर डीएम को पेड़ न काटे जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि यदि कोई व्यक्ति का पेड़ काटेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
हालांकि इस संबंध में अमर उजाला मेें प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक और वन विभाग के अधिकारी हरकत मेें आ गए थे और उन्होंने पीपल के पेड़ के कटान पर रोक लगाते हुए चेतावनी भी दी थी कि यदि कोई पेड़ काटने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लेकिन अब भी पीड़ित सुरेश पाल पक्ष के लोगों को पेड़ कटान की आशंका बनी है। बुधवार को सुरेश पाल पक्ष ने मेरठ कमिश्नर को शिकायती पत्र सौंपकर पीपल के पेड़ के कटान पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेकर कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने डीएम बागपत सहित वन विभाग के डीएफओ को निर्देश किया है कि किसी भी हालत मेें पेड़ नहीं कटना चाहिए। यदि कोई ऐसा प्रयास करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।