{"_id":"5adce87f4f1c1b84028b5fd2","slug":"51524426879-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शौहर को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने शौहर को दिया तलाक
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक और युवती का एक साल पहले निकाह हुआ । काफी दिनों से दोनों में तकरार के कारण पत्नी ने शौहर को तलाक दे दिया। तलाक के बाद युवक अलग मोहल्ले में रही अपनी पत्नी के पास पहुंचा और मारपीट कर महिला के साथ दुराचार करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर भगा गया। महिला ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी।
नगर के एक ही मोहल्ले में एक युवक और युवती का परिवार रहता है। दोनों के घरों का थोड़ा सा फासला है और दोनों का एक साल पहले निकाह हुआ था। निकाह के बाद दोनों कुछ माह तक खुशी से पत्नी और पति के रूप में रहे, लेकिन कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर महिला का पति से झगड़ा हो गया। तकरार के बाद महिला ने परिजनों से कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। उसने 21 अप्रैल को अपने शौहर को तलाक दे दिया। परिजनों ने महिला को मोहल्ले से अलग इद्दत करने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां बैठा दिया, लेकिन उसका शौहर तलाक से इतना परेशान हो गया कि वह शनिवार की रात्रि में ही महिला के पास जा पहुंचा और दुराचार करने की कोशिश की। उसने कहा कि मै तलाक नहीं देना चाहता। महिला ने कहा कि मेरा तलाक हो चुका है और उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग उधर आए तो वह भाग गया। रविवार को महिला ने अपने तलाक शुदा शौहर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई रमेश सिंधु ने कहा कहा कि इस संबंध में तहरीर आई है, फिलहाल जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।