{"_id":"5aba9db74f1c1b3a058b7960","slug":"51522179511-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुजली की दवाई खत्म, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुजली की दवाई खत्म, मरीज परेशान
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सीएचसी पर पिछले कई दिनों से खुजली की दवाइयों खत्म होने के विरोध में मंगलवार को मरीजों ने प्रदर्शन किया।
मरीजों ने कहा वे पिछले तीन-चार दिन से सीएचसी पर खुजली की दवा खत्म हो चुकी है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें दवा उपलब्ध नहीं हो रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो निजी अस्पतालों में भी इलाज कराना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कई बार खुजली की दवा उपलब्ध होने के बाद भी कर्मचारी उन्हें वहां से लौटा देते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा आसपास साफ सफाई व्यवस्था न होने के कारण लोग खुजली बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। प्रतिदिन सीएचसी पर करीबन 500 मरीज खुजली से संबंधित इलाज कराने के लिए आते हैं। विभागीय अफसरों को दवा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। आक्रोश जताने वालों में हरेंद्र, सुखवीर, महेश, सौरभ, आशीष, संगीता, रूबी, सोनम, आरती, महबूबा, मेहरबान आदि रहे।