{"_id":"5a984f424f1c1b8a258b4ee6","slug":"51519931202-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों के अवैध कटान पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ों के अवैध कटान पर किया हंगामा
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ों के अवैध कटान पर किया हंगामा
बड़ौत (बागपत)। ग्राम प्रधान और वन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से बड़का गांव में पेड़ों के अवैध कटान किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पूर्वी यमन नहर स्थित वन विभाग कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की वन कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसडीएम ने वन अफसरों को गांव जाकर अवैध कटान को रुकवाने के आदेश दिए, तब जाकर लोग शांत हुए।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में हरि सिंह का रकबा है। इसमेें हरे-भरे दर्जनों पेड़ खड़े थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इस्लाम और अन्य लोगों ने वन विभाग के अफसरों के साथ मिलीभगत कर पेंड़ो को ग्राम पंचायत की भूमि दर्शाकर कटान की अनुमति ले ली है जोकि नियमानुसार गलत है। आरोप है कि अवैध कटान से पूर्व न तो रकबा मालिक हरि सिंह को सूचना दी है और न ही गांव मेें मुनादी कराई गई। पीड़ित किसान खेत मेें गया तो उसे पेड़ो के कटान की जानकारी मिली। विरोध करने पर कटान कार्य में लगे लोग मारपीट और अभद्रता करने लगते हैं। उनकी वन कर्मचारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
हंगामा बढने की सूचना पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने वन रक्षक संजय को मौके पर जाकर हो रहे कटान को रुकवाने के निर्देश दिए। इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरफान का कहना है कि कोई अवैध कटान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत की भूमि पर पेड़ खड़े हुए हैं और उनके पास इसकी अनुमति भी है। उधर, डीएफओ अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अतर सिंह, बबलू, नंदू किशोर, होराम, हरवीर सिंह, दिनेश शामिल रहे।