{"_id":"5a70cc904f1c1bef7b8b47b3","slug":"51517341840-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जेवी कॉलेज की रासेयो तृतीय इकाई के डायट प्रांगण में शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों को योगाभ्यास कराया । मंगलवार को शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी हीरालाल, डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. विनोद कश्यप ने किया। प्रथम सत्र मेें रक्तदान पर स्वयं सेवकों ने विचार रखे। द्वितीय सत्र मेें योगाचार्य डॉ. महेश कुमार मुछाल ने स्वयं सेवकों को योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। डॉ. विनोद कश्यप ने युवाओं से देश व समाज की उन्नति मेें योग देने की अपील की। इसमें डॉ, अरविंद त्यागी, डॉ. लोकेंद्र, सूर्य प्रकाश, रोहित, रामप्रताप, आनंद, संजय शामिल रहे।
इसी कॉलेज की रासेयो द्वितीय इकाई का शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर के निर्देशन में शुरू हुआ। प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों की रैली को प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. लोकेंद्र ने रवाना किया, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें खत्म हुई। द्वितीय सत्र में यज्ञ किया, इसमें मित्रमुनि, डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. डीपी ने यज्ञ और वेद का महत्व बताया। तृतीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर ने स्वयं सेवकों को सात टोली में दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, लक्ष्मीबाई, कावेरी, गंगा और कृष्णा में विभाजित किया। शिखा, लक्ष्मी, तनु राणा, फरहीन, कोमल, मेघा, पूजा, नितिक्षा, निकेता व नेहा का योगदान रहा।
इसी कॉलेज की रासेयो की चतुर्थ इकाई के शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में प्रथम सत्र में डॉ. हरपाल सिंह ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। द्वितीय सत्र में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक किया । इसमें डॉ. अनिल कुमार, डॉ. लोकेंद्र कुमार सिंह, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. अमरपाल सिंह, किशोर कुमार शामिल रहे।