{"_id":"5a4fd0a94f1c1b3d198b51b7","slug":"51515180201-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के जंगल में सरकारी नलकूप की नाली जगह-जगह से टूटी पड़ी है। इस कारण किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता। जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि गांव के जंगल में सरकारी नलकूप है। इसकी नाली जगह-जगह से टूटी हैं। नाली टूटी होने के कारण आगे पानी नहीं जा पाता है। इस कारण किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो रही है। इससे किसानों की फसलें सूख गई हैं। किसानों ने स्वयं कई बार नाली ठीक करने का भी प्रयास किया, लेकिन नाली ठीक नहीं हुई। इस संबंध में कई बार जल निगम के अफसरों को भी शिकायत की , लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा यदि शीघ्र नाली ठीक नहीं कराई तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में कृष्णपाल राणा, भीम सिंह, राजवीर, ओमप्रकाश, सुभाष, इकबाल, तेजपाल, पप्पू, प्रतीक आदि रहे।