{"_id":"5a36c4384f1c1baf678c22eb","slug":"51513538616-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत्र, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत्र, एक गंभीर घायल
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत, एक गंभीर घायल
दाहा (बागपत)।
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से भिड़ंत हो गई। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी धर्मेंद्र पुत्र गिरिराज, कार से किसी काम से शनिवार देर शाम बड़ौत जा रहा था। दाहा गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों ने किसी तरह उसको कार से निकाला और निजी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, सूचना पर पहुंची दोघट पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सुमित और आकाश निवासी अमीनगर सराय घायल हो गए। उनका निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है।