{"_id":"5a32cdef4f1c1b4e718b925a","slug":"51513278959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को अधिक यूज करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को अधिक यूज करें
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत(बागपत)।
छपरौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया । इसमें परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को कम से कम यूज करना और गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को अधिक से अधिक यूज करने पर बल दिया।
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में ऊर्जा के उपयोग और भविष्य में उपयोग के लिए ऊर्जा को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए भारत सरकार को भी नीति बनाने की आवश्यकता है। हमें प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए। हमें प्राकृतिक संस्थान संसाधनों में सोलर ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. जावेद अली और धर्मपाल धनखड़ ने संयुक्त रूप से किया। मीनाक्षी तोमर ने छात्र-छात्राओं की तैयारी कराई। इसमें विकास, शिवराज, राहुल सिंह, मनोज कुमार, वैशाली अहलावत, जयवीर सिंह, एपी जैन, विजय, जैनेंद्र सिंह आदि रहे।