{"_id":"5a25a1d74f1c1bd0408bac08","slug":"51512415703-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी विद्युत दरों को लेकर किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी विद्युत दरों को लेकर किसानों में आक्रोश
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। प्रदेश में बढ़ाई गई विद्युत दरों को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश पनप रहा है। किसानों की दाहा और बोपुरा गांव में बैठकें हुई और चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने बिजली की बढ़ी दरों पर रोक न लगाई तो किसान एकजुट होकर आंदोलन शुरू करेंगे।
वक्ताओं ने कहा बिजली की बढ़ी दरें किसान की बदहाली का कारण बनेगी। किसान पर पहले ही बिजली, पानी, तेल पर बढ़े दामों की मार पड़ रही है। किसान को फसल तैयार करने के लिए महंगी खाद, बिजली दी जा रही है। जबकि उसकी फसलों का उसे वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। अभी तक सरकार बकाया भुगतान का ब्याज मिलों से किसान को नहीं दिलवा पाई है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही सरकार ने बिजली की बढ़ी दरों के फैसले को वापस नहीं लिया तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसमें राजपाल सिंह, हरेंद्र, राजवीर, याकूब, जितेंद्र, मनीष, नूर इलाही, शौकत, रहीसू, महेंद्र, रमेश, महक सिंह, सूरज पाल, रामबीर, तेजपाल और महिपाल रहे।