फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   श्रीमान जी, वोट मांगने के लिए दरवाजा न खटखटाएं

श्रीमान जी, वोट मांगने के लिए दरवाजा न खटखटाएं

Tue, 21 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
श्रीमान जी, वोट मांगने के लिए दरवाजा न खटखटाएं
बागपत। एक तरफ सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है और दूसरी तरफ निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी वक्त-बेवक्त वोटरों का दरवाजा खटखटा रहे हैं। प्रचार में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इससे बचने के लिए शहर के भजन विहार में एक दुकानदार ने अपने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। लिखा गया है कि वोट मांगने के लिए उनका दरवाजा न खटखटाएं। चेतावनी पर भी यदि प्रत्याशी नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बागपत में मतदान तीसरे चरण में 29 नवंबर को होना है। सभासद और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। एक प्रत्याशी आकर जाता है तो दूसरा पहुंच जाता है। कई वार्ड ऐसे हैं जहां चार-पांच प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जो शाम होते ही वोटरों की दरवाजे खटखटाने शुरू कर देते हैं। लोगों के घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इससे लोगों को परेशानी होने लगी है। शहर की गली नंबर छह भजन विहार में रहने वाले पंकज उर्फ टोनू ने अपने घर पर नोटिस चस्पा करा दिया है। चेतावनी दी वोट के लिए उनके दरवाजे को खटखटाया और प्रचार के लिए मकान पर पोस्टर चस्पा किया तो वह कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बताया प्रत्याशी कम उनके समर्थकों ज्यादा परेशान कर रहे है। पल-पल में दरवाजे की कुंडी बजाकर वोट मांग रहे है। जिससे परेशान हो गए है। यह सिलसिला देर रात तक चलता है।
विज्ञापन


आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां, मतदान केंद्रों पर लगा दिए होर्डिंग
बागपत। निकाय चुनाव में आचार संहिता की प्रत्याशियों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। मतदान केंद्रों से लेकर सरकारी भवनों पर होर्डिंग और पोस्टर चस्पा है। बिजली के खंभों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अधिकारी मूकदर्शक हैं। इन्हें हटवाने पर ध्यान नहीं है। अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों ने जीत के लिए ताकत झोंक रखी है। ई-रिक्शा से प्रचार किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर पोस्टर और होर्डिंग लगवा दिए है। सरकारी भवनों पर पोस्टर लगा दिए हैं। देर रात तक तेज आवाज में वाहन से प्रचार किया जा रहा है। बच्चों को लेकर प्रत्याशी वोटरों की चौखट पर पहुंचकर वोटों की अपील कर रहे हैं। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में पोस्टर और होर्डिंग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़नदस्ता के प्रभारी ने की जांच पड़ताल
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत के लिए बनाए उड़नदस्ते के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने चौकी इंचार्ज सुशील कुमार के साथ प्रत्याशियों के कार्यालय पहुंचकर चुनाव सामग्री की जानकारी ली। रिकार्डों की जांच की गई।

गाजियाबाद के लिए वाहन व्यवस्था कराने की मांग
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार नैन ने डीएम को पत्र लिखा। मांग की गाजियाबाद में होने वाले चुनाव में शिक्षक और शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगी हुई है। कर्मचारियों के आने और जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराई जाएं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो और समय पर मतदान केंद्रों तक पहुंच सके।


मतदान केंद्रों का निरीक्षण
बागपत। रिटर्निंग ऑफिसर उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें कई कमियां मिलीं। उनकी चेक लिस्ट बनाई और संबंधित अधिकारियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed