फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेज और मेजपोस की लगेगी समान कीमत

मेज और मेजपोस की लगेगी समान कीमत

Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेज और मेजपोस की लगेगी समान कीमत
बागपत। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की ओर से खर्च करने वाले सामान की कीमत निर्धारित कर दी। एडीएम (वित्त) ने बताया कि इसके दायरे में 58 सामान रखे गए हैं। निर्धारित रेट पर ही सामान जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर गठित निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति ने रेट लिस्ट जारी कर दी। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लोकपाल सिंह ने बताया प्रत्याशी के लकड़ी और कपड़े के कट आउट की कीमत 800 प्रति नग रखी है। वीडियो कैसेट के लिए 400 और ऑडियो के लिए 200 प्रति नग की कीमत रखी है। निकाय चुनाव में कोई भी उम्मीदवार यदि स्वागत गेट का निर्माण कराता है तो उसका खर्च 2200 रुपये माना जाएगा। इसके अलावा वाहनों के खर्च की सूची भी जारी कर दी। चाय की कीमत प्रति कप आठ रुपये रहेगी, जबकि पानी के पाउच की कीमत तीन रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इनसेट
सामान स्थानीय दर रुपये में
कुर्सी फैंसी 11 प्रति नग
कुर्सी सादा 06 प्रति नग
मेज साधारण 11 प्रति नग
मेजपोस 11 प्रति नग
दरी 17 प्रति नग
बाल्टी 11 प्रति नग
जग 06 प्रति नग
ट्रे 06 प्रति नग
गिलास 01 प्रति नग
जूट सैट 06 प्रति नग
लाइन माइक 1900 प्रति नग
चाय 08 प्रति नग
कॉपी 12 प्रति नग
आइसक्रीम 17 प्रति नग
पानी की बोतल 20 प्रति नग
पानी पाउच 03 प्रति नग
प्लास्टिक के झंडे 06 प्रति नग

इनसेट
इस तरह खर्च कर सकते हैं प्रत्याशी
नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अधिकतम छह लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। नगर पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी तीस हजार रुपये ही खर्च कर सकेंगे। इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका सदस्य पद के प्रत्याशी डेढ़ डेढ़ लाख रुपये ही खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed