{"_id":"5a108bc74f1c1b9e678bc7da","slug":"51511033799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्दी बेबी शो में दृश्य रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्दी बेबी शो में दृश्य रहा प्रथम
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल स्थित एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में हेल्थी बेबी शो का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों का वजन कराया। इसमें एक वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया । इस जांच में फिट मिलने पर दृश्य को प्रथम स्थान मिला।
शनिवार को आयोजित हेल्थी बेबी शो का शुभारंभ सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि सभी नवजात बच्चों को टीकाकरण जरूर करना चाहिए। जन्म के एक घंटे बाद ही नवजात बच्चे को स्तनपान करना जरूरी है। छह माह तक केवल मां का दूध ही बच्चों के लिए पौष्टिक और सेहत वर्धक है। सेहत से कोई भी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। जन्म के समय कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान बच्चों के बीच में कंपीटिशन कराया । इसमें संदीप का एक वर्षीय पुत्र दृश्य प्रथम आया। आरूष पुत्र विकास त्यागी द्वितीय और सिया पुत्री सोनू तृतीय रही। विजेता बच्चों को जोनशन बेबी किट से सम्मानित किया । इस दौरान डॉ. राज सिंह, डॉ.. अशोक लाठियान, डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम प्रमोद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लिया।