फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में 143 पदों के लिए 747 नामांकन

बागपत में 143 पदों के लिए 747 नामांकन

Sat, 11 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत में 143 पदों के लिए 747 नामांकन
बागपत में 143 पदों के लिए 747 नामांकन
विज्ञापन


बागपत। निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों ने ताकत दिखाई। आठ निकाय के लिए आखिरी दिन 139 नामांकन फार्म जमा किए गए। कुल 143 पदों के लिए 747 नामांकन किए गए हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और सोमवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित किया गया है। बड़ौत, खेकड़ा और बागपत तहसील में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बृहस्पतिवार को बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अब्दुल वाहिद ने नामांकन किया। वहीं सभासद के लिए नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फार्म जमा किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कौशल त्यागी, अशोक सिंघल और निवर्तमान चेयरमैन सीमा ठाकुर के पति अमोद कुमार ने फार्म जमा किया। सभासद के लिए चार प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंचे। अमीनगर सराय नगर पंचायत के लिए अंतिम दिन सबसे ज्यादा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हुआ। राजीव कुमार, अख्तर, डॉ मांगेराम यादव, अनिल कुमार मलिक, बबली यादव, राधेश्याम, सुनीता, कमलेश ने नामांकन किया। 15 प्रत्याशी सभासद के फार्म जमा करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

नामांकन स्थलों पर दोपहर बाद सन्नाटा पसर गया। शनिवार को रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की निगरानी में सभी प्रत्याशियों के फार्मों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बड़ौत पालिका के लिए 12 नामांकन

बड़ौत। नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी। बड़ौत नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, युगल किशोर गर्ग, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, रामपाल नेहरा डॉ. नीरज कौशिक, सुदेश चौहान, राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, राजीव तोमर, अजय तोमर, राजन जैन, चिराग जैन, अंकुर वर्मा, विनोद जैन, सचिन जैन, महेश, अभय जैन, डॉ. निर्मल, योगेश जिंदल, भूपेश राणा मौजूद रहें। बसपा प्रत्याशी सलीम चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा नरेश शर्मा, सुशील चौधरी, कुलदीप वकील ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
छपरौली नगर पंचायत के लिए मंजू देवी, बालेश देवी और कालू कुरैशी ने नामांकन किया। टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को चौहल सिंह और तेजपाल ने नामांकन किया। दोघट के लिए शुक्रवार को हरेंद्र, नरेंद्र व सौरभ ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।


खेकड़ा में आखिरी दिन तीन नामांकन
फोटो नंबर 10केएआर 5,ए
खेकड़ा। खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन भाजपा, बसपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिये भाजपा से ओमप्रकाश धामा, कांग्रेस से भगवती देवी एवं बसपा से रिहाना परवीन ने अपने अपने नामांकन फामऱ जमा कराये। साथ ही सभासद पद हेतू विभिन्न वार्डो से 22 प्रत्याशियो ने अपने अपने नामांकन फार्म जमा किए। तहसील में कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed