{"_id":"59b8400d4f1c1bf57f8b6693","slug":"51505247245-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में किसानों को बांटे ऋणमाफी प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा में किसानों को बांटे ऋणमाफी प्रमाणपत्र
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषको के ऋण माफी के प्रमाण पत्र कार्यक्रम में 104 में से 20 किसान ही ऋण माफी प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा एवं उपजिलाधिकारी ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे। रेणू धामा ने कहा सरकार का कदम किसान हित में है।
मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार कक्ष में कृषक ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने किया। उन्होंने कहा सरकार ने कर्ज में डूबे किसानों को राहत देने के लिए ऋण माफ किए, ताकि किसान कर्ज के बोझ से निकलकर अपने परिवार की ठीक से देख रेख कर सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा, उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय एवं कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने खेकड़ा क्षेत्र के ऋण माफी के पात्र 104 किसानों में से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे 20 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा जो किसान अपने प्रमाण पत्र लेने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, उनके प्रमाण पत्र हल्का लेखपालों के द्वारा उनके घर पहुंचाए जाएंगे। संचालन केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने किया। इस दौरान राममेहर, जगपाल सिंह, सुरेंद्र, सतबीर, प्रमोद, धनपाल सिंह, विक्रम, सुशील, शिवकुमार, उपेंद्र, कर्णपाल, ब्रह्म सिंह, हरिराज, सतेंद्र आदि रहे।