{"_id":"59b19b904f1c1bef7f8b4caf","slug":"51504811920-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम के कार्यों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम के कार्यों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बरवाला के ग्राम प्रधान उपेंद्र ने सीएमओ को पत्र भेजकर गांव में तैनात एएनएम के कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा एएनएम गांव में ड्यूटी पर नहीं आती और किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लेती और बैठक में बुलाने पर कहती है, वे इसी तरह ड्यूटी करती है। प्रधान ने कहा प्रधान के खाते के साथ एक संयुक्त बैंक अकाउंट सिंडिकेट बैंक में है। इसमें 10 हजार रुपये एएनएम और 10 हजार रुपये प्रधान के खाते में हैं और एएनएम दबाव डाल रही है उन्हें निकालकर आधे-आधे पैसे अपने पास रख लो और वह इस पैसे को हड़पना चाहती है। गांव की स्वास्थ्य समस्याएं भी विकट है। उन्होंने एएनएम के कार्य की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन