फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्मचारियों की नियुक्त में फर्जीवाड़े की होगी जांच

कर्मचारियों की नियुक्त में फर्जीवाड़े की होगी जांच

Sat, 05 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की नियुक्त में फर्जीवाड़े की होगी जांच
कर्मचारियों की नियुक्त में फर्जीवाड़े की होगी जांच
विज्ञापन


बागपत। समेकित बाल संरक्षण योजना (आईसीपीएस) के तहत हुई कर्मचारियों की नियुक्त के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट लक्की सिंह ने इस पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनकी गैर मौजूदगी में नियुक्ति की गई है। उन्होंने डीएम को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि इस योजना के सेवाप्रदाता का चयन वर्ष 2016 में हुआ था। डीएम की अध्यक्षता में नामित सदस्यों ने सेवा प्रदाता नव चेतना सर्विस प्रोवाइडिंग बागपत के माध्यम से 14 लोगों की नियुक्त की थी। तिवारी का कहना है कि नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम से लेकर राष्ट्रपति तक लिखित शिकायत की थी। इस पर चयन समिति के सदस्य प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड लक्की सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि नियुक्त के समय वे उपस्थित नहीं थे, न ही किसी साक्षात्कार में उपस्थित थे। चयन सूची में भी उनके हस्ताक्षर नहीं है, और न ही उनके द्वारा किसी सदस्य को नामित किया गया था। तिवारी का कहना है कि प्रधान मजिस्ट्रेट ने नियुक्त कर्मचारियों के मूल्यांकन के लिए होने वाली समीक्षा मीटिंग को भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed