फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   51 lakh rupees drowned in just 15 mm of rain

15 एमएम बारिश में डूब गए 51 लाख रुपये

Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
51 lakh rupees drowned in just 15 mm of rain
मानो आसमान से बरसे हो मोती: बागपत कलक्ट्रेट में जब बारिश हुई तो पौधे पर ऐसे नजारा देखने को मिला जैस - फोटो : BAGHPAT
मात्र 15 मिलीमीटर बारिश में डूब गए 51 लाख रुपये
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को मात्र 15 मिलीमीटर बारिश हुई और बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत अन्य स्थानीय निकायों के नालों की सफाई कराने के दावे बरसात के पानी में बह गए। बागपत और बड़ौत में 51 लाख रुपये नालों की सफाई पर खर्च किए गए, इसके बाद भी नाले बंद हो गए और जलभराव से लोग जूझते रहे।
बागपत में छह लाख रुपये खर्च करके नालों की सफाई कराने का दावा किया गया था। लेकिन कोर्ट रोड, केतीपुरा, मुगलपुरा समेत अन्य जगहों पर जलभराव हो गया। बड़ौत में बिनौली रोड, बिजरौल रोड, गांधी रोड, नेहरू रोड, कोताना रोड, बावली रोड, तहसील परिसर सहित मोहन नगर कालोनी, न्यू राम नगर कालोनी, आवास विकास, आजाद नगर कालोनी, पटेल नगर, मधुबन कालोनी आदि में जल भराव से लोग परेशान रहे। यह हालत तब हुआ, जब नगरपालिका ने 45 लाख रुपये खर्च करके नालों की सफाई कराने का दावा किया था। नालों की सफाई करके सिल्ट किनारे पर डाल दी गई जो बारिश के पानी के साथ दोबारा नालों में पहुंच गई। इस तरह से 45 लाख रुपये बर्बाद हो गए। खेकड़ा में बारिश से रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कालेज रोड आदि जगहों पर जलभराव मुसीबत बना रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, दोघट, टीकरी आदि जगहों पर भी बारिश से सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नालों की सफाई का नहीं कोई फायदा
बड़ौत के यशवीर तोमर का कहना है कि हर साल नगर पालिका बरसात से कुछ दिन पहले ही सफाई कार्य कराने की बात कहती है। लेकिन बारिश होने पर सड़कों से पानी की निकासी नहीं होती। ऐसी सफाई का कोई फायदा नहीं है। यहीं के सुरेश का कहना है कि नालों की सफाई में पालिका कर्मचारी मात्र खानापूर्ति करते हैं। इसी वजह से बरसात में लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमारे यहां अभी कुछ नालों की सफाई का कार्य होना बाकी है। जिन नालों की सफाई हुई है, वहां पर पारदर्शिता के साथ काम हुआ है। कई जगहों पर नाले ब्लॉक हो गए थे, जिस कारण नगर में जलभराव की स्थिति बन गई थी। ब्लॉक हुए नालों को तीन से चार घंटे में ठीक करा दिया गया। - अनुज कौशिक, ईओ नगर पालिका बड़ौत
--
खेकड़ा में अभी नालों की सफाई नहीं हो सकी है। यहां जल्द ही मशीन मंगवाकर नालों की सफाई कराई जाएगी। जिससे दोबारा जलभराव की समस्या नहीं हो सके। - अनिल पंडित, ईओ नगर पालिका खेकड़ा

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, अधिकतर फसलों को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 15 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री से गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस बारिश से गन्ने, चारा व धान की फसल को फायदा होगा। गर्मी में पानी नहीं मिलने पर चारा की फसल की पत्तियां सूखने लगी थीं तो गन्ने की फसल पर भी गर्मी का काफी असर पड़ रहा था। अब बारिश से फसल अच्छी होगी। उड़द और मूंग की फसल में पानी ज्यादा जमा होने से नुकसान हो सकता है। इसलिए पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई हैं। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार अभी और बारिश होने की संभावना है।

छपरौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी

छपरौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी- फोटो : BAGHPAT

रिमझिम बारिश के बीच मौसम सुहाना हुआ तो खिले चेहरे:बागपत में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ?

रिमझिम बारिश के बीच मौसम सुहाना हुआ तो खिले चेहरे:बागपत में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ?- फोटो : BAGHPAT

बागपत में दल्लि-सहारनपुर नेशनल हाईवे के सपिसाना गांव में जलभराव के बीच गुजरते वाहन

बागपत में दल्लि-सहारनपुर नेशनल हाईवे के सपिसाना गांव में जलभराव के बीच गुजरते वाहन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed