फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   500 workers quit their jobs after the Delhi blast.

Baghpat News: दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 कर्मियों ने रोजगार छोड़ा

Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
500 workers quit their jobs after the Delhi blast.
दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबं​धित। प्रवेश कश्
- बड़ौत के पठानकोट समेत अन्य मोहल्लों से लाल किले के पास नौकरी करने जाते थे युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती का असर आसपास के जिलों तक है। वहां काफी सख्ती होने के बाद बड़ौत के पठानकोट, गुराना रोड, बड़काखेड़ा व आसपास के मोहल्लों से रोजाना दिल्ली के लाल किले के पास बाजार और गोदामों में काम करने वाले 500 युवकों ने वहां जाना छोड़ दिया। इनमें किसी को यहां काम मिल गया तो कोई अभी घर बैठा हुआ है।
आतंकी धमाके बाद दिल्ली–यूपी बॉर्डर पर पूछताछ, पहचान की पुष्टि और कई घंटे तक रोककर जांच की वजह से कर्मियों को काम पर पहुंचना मुश्किल होता गया। दुकानदारों ने भी लगातार देरी और कम हाजिरी के चलते बाहर जिलों से आने वाले कर्मियों को रखना कम कर दिया। इससे बेरोजगार हुए युवकों का कहना है कि बड़ौत में स्थानीय स्तर पर रोजगार न मिलने से दिक्कत बढ़ती जा रही है। परिवार चलाने के लिए अब दोबारा कहीं अन्य जगह काम ढूंढना पड़ेगा।
विज्ञापन


-- पहले लाल किले के पास गोदाम में काम करता था। धमाके के बाद हर दिन बॉर्डर और बाजार में पूछताछ होती है। देरी होने के कारण समस्या होने लगी तो काम छोड़ना पड़ा। - दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली में धमाके के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सख्ती की गई है। पुलिस ने दुकान तक जाकर पहचान की पुष्टि कराई। मजदूरी का काम है, देरी हो जाती थी तो मालिक ने कह दिया कि अब बाहर वालों को नहीं रखूंगा। अब घर पर बैठा हूं। - प्रवेश कश्यप

- दिल्ली में काम मिलने में पहले ही दिक्कत थी, अब माहौल पूरी तरह बदल गया है। सुरक्षा के लिहाज से कई जगह चेकिंग होती है। रोजाना की दिक्कत से परेशान होकर जाना बंद कर दिया। - हासिम अली


- धमाके के बाद से दिल्ली में डर और सख्ती दोनों बढ़ गई है। परिवार वाले भी वहां भेजने से डरने लगे तो इसलिए वहां जाना ही छोड़ दिया। अब अन्य जगह काम देख रहा हूं। - उजेर

दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबंधित। प्रवेश कश्

दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबंधित। प्रवेश कश्

दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबंधित। प्रवेश कश्

दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबंधित। प्रवेश कश्

दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबंधित। प्रवेश कश्

दिल्ली में धमाके के बाद हुई सख्ती तो 500 से ज्यादा कर्मी हो गए बेरोजगार से संबंधित। प्रवेश कश्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed