फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 thousand rupees fine on trucks caught without permission

बगैर अनुमति पास के पकडे गए ट्रको पर लगाया 50 हजार रूपये का जुर्माना

Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees fine on trucks caught without permission
बगैर अनुमति पास पकडे़ ट्रकों पर 50 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। हरियाणा से बिना अनुमति पास के गिट्टी लेकर बागपत सीमा में प्रवेश करने वाले दो ट्रकों को जिला खनन अधिकारी ने तहसील के समीप पकड़ लिया। उन्हें 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
हरियाणा से आए दिन माल से लदे ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए बागपत जनपद में प्रवेश करते हैं। इनमें कुछ ट्रकों के पास यूपी में प्रवेश का परमिट भी नहीं होता है। ऐसे ट्रकों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने टीम के साथ अभियान चलाकर एक्सप्रेसवे के जरिए बागपत जनपद में प्रवेश करने वाले दो ट्रकों को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पकड़ा। दोनों ट्रकों में गिट्टी लदी थी। खनन अधिकारी ने दोनों ट्रकों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर ट्रकों को तहसील परिसर में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

वहीं, जिला खनन अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि हरियाणा से यूपी में माल लेकर आने वाले ट्रकों के पास परमिट होना जरूरी है। जिनके पास परमिट नहीं होता उनके चालक बार्डर पर शुल्क जमा कर अनुमति पास लेते हैं। वहीं, कुछ ट्रक चालक बगैर अनुमति पास के ही माल लेकर हरियाणा से बागपत में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे ट्रकों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed