फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 thousand looted from DTC operator on the highway which turned out to be fake

Baghpat News: फर्जी निकली हाईवे पर डीटीसी परिचालक से 50 हजार की लूट

Thu, 27 Apr 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 27 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
50 thousand looted from DTC operator on the highway which turned out to be fake
बालैनी (बागपत)। थाने के समीप डीटीसी के परिचालक से 50 हजार लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। डीटीसी परिचालक ने उधारी देने से बचने के लिए फर्जी लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

मेरठ के रहने वाले डीटीसी परिचालक दीपक ने एक सप्ताह पहले पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह डौलचा गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। मेरठ-बागपत हाईवे पर बस से उतरकर डौलचा गेट के सामने पहुंचा तो बदमाशों ने उससे 50 हजार और मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो उसने लूट का ड्रामा रचने की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार से 50 हजार रुपये उधार ले रखे थे। जिन्हें वापस लौटाने के लिए बार बार तकादा किया जा रहा था। उसने रुपये वापस देने से बचने के लिए लूट का फर्जी ड्रामा रचा था। मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed