फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 roadways buses increase their frequency on Bhaiya Dooj

Muzaffarnagar News: भैया दूज पर 50 रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए

Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
50 roadways buses increase their frequency on Bhaiya Dooj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भैया दूज पर्व पर यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने आसपास जनपदों मेंं संचालित होने वाली 50 बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की मदद करने के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। यातायात पुलिस भी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए अलर्ट हुई है।
त्योहारों पर यात्रियों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर परिवहन निगम ने व्यवस्था चाक चौबंद की है। सभी चालकों के अवकाश बंद कर दिए गए हैं। दिवाली के बाद भैया दूज पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पचास बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए है। चालकों को सभी स्टाप से यात्रियों को बैठाने के आदेश दिए हैं। महिलाएं व बच्चे परेशान हों, इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई है। कर्मचारी महिलाओं व बच्चों को बस में बैठाने में मदद करेंगे। रामपुर तिराहा, महावीर चौक, पुरकाजी, खतौली, दिल्ली, देहरादून आदि बस अड्डों पर भी कर्मचारियों को मदद के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उधर, यातायात पुलिस ने वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए चौराहों पर बेरिकेडिंग लगाई है। हाईवे पर पुलिस वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सहारनपुर, बिजनौर के लिए रोडवेज बस चली
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन जिलों को जोड़ते हुए एक नई रोडवेज बस का संचालन शुरू किया है। यह बस यहां से सुबह साढ़े नौ बजे पहले सहारनपुर और वहां से वापस आकर बिजनौर यात्रियों को लेकर जाएगी। सहारनपुर का किराया 121 और बिजनौर का किराया 89 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि एसएसआई पूनम देवी व संचालन प्रभारी निशांत राठी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed