फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   47 examination centers, four zones and eight sectors

47 परीक्षा केंद्र, चार जोन और आठ सेक्टर

Tue, 06 Feb 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 06 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
47 examination centers, four zones and eight sectors
बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सिटिंग प्लान करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होगी। पहली बार फरवरी में एग्जाम होने से शिक्षा विभाग के लिए भी सुचारू तरीके से परीक्षा कराना चुनौती साबित होगा। पहले दिन हाईस्कूल के गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए बनाए गए 47 केंद्रों पर दिनभर परीक्षा की तैयारियां की गई। जिले को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर खास निगरानी रहेगी। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रवेश पत्र वितरण और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए दिनभर कवायद की गई। 
विज्ञापन



डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में 19096 और इंटरमीडिएट में 18393 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर सीटें देखने और स्कूलों में प्रवेश पत्र लेने के लिए दिनभर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा लगा रहा। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए भी शिक्षक डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटते रहे। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 संवेदनशील केंद्र
- महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगला बढ़ी
- गॉडविल इंटर कॉलेज किरठल

कितने परीक्षार्थी
कक्षा          संस्थागत    व्यक्तिगत 
हाईस्कूल     16099         2997
इंटरमीडिएट   14114        4279

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जेडी
संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि नकलविहीन परीक्षाएं कराई जाए। तैयारियों का जायजा लेने के लिए वह डीआईओएस दफ्तर पहुंचे और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि सचल दल के सभी प्रभारी विद्यालयों में पहुंचकर गहनता से निरीक्षण करेंगे। परीक्षार्थी को किसी भी तरह से दिक्कत नहीं होनी चाहिए। भय का माहौल न बनाए।

सोमवार को डीआईओएस दफ्तर पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस पीके मिश्रा से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सचल दस्ते के प्रभारियों को अवगत कराया कि किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सचल दस्ते बच्चों के बीच में किसी भी प्रकार से भय का माहौल नहीं बनाए है। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों के समन्वय स्थापित कर परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराना है। ध्यान रहे परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू है।


कोई भी असामाजिक तत्व वहां एकत्र न हो। विद्यालय की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को पूरी तरह प्रवेश वर्जित है। 200 मीटर दायरे से बाहर रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे, लाइट, पेयजल और शौचालय की सभी व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। पीके मिश्रा, सचल दल के प्रभारी ज्वाला प्रसाद, कुमुद रानी, अंतरिक्ष कुमार और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed