फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   46 centers proposed for UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 46 केंद्र प्रस्तावित

Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
46 centers proposed for UP board exam
- 30 तक दर्ज करनी होगी आपत्ति और शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 46 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। इनमें चार राजकीय, 41 अशासकीय सहायता प्राप्त व एक वित्त विहिन विद्यालय शामिल है। केंद्र के प्रधानाध्यापक परीक्षार्थियों की सूचना का अवलोकन कर छात्रों की धारण क्षमता व 30 जनवरी तक शिकायत अथवा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार वर्ष 2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 46 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। जिले में नए 12 केंद्र प्रस्तावित किए गए है और पूर्व में निर्धारित चार परीक्षा केंद्र इस बार हटाए गए हैं। गत वर्ष के मुकाबले वित्तीय वर्ष में हाईस्कूल की परीक्षा में 499 व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 386 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परिषद् ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को 30 जनवरी तक प्रस्तावित किए गए केंद्रों की धारण क्षमता और शिकायत व आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि परिषद से प्राप्त प्रस्तावित केंद्रों की सूची कार्यालय में चस्पा करा दी गई है। प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का अलग-अलग अवलोकन करने व नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र के प्रवेश द्वार व प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों को 30 जनवरी तक कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्र
बागपत। जनता इंटर कालेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कालेज तेड़ा, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट, सर्वहितकारी इंटर कालेज बिनौली, श्री लाल बहादूर इंटर कालेज रंछाड, श्री जवाहर इंटर कालेज बामनौली, बीपी इंटर कालेज बिजवाड़ा, हरचन्दमल जैन इंटर कालेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कालेज जिवाना, देवनागरी इंटर कालेज खट्टा प्रह्लादपुर, आदर्श इंटर कालेज डौला, शीलचंद इंटर कालेज अमीनगर सराय, एमजीएम इंटर कालेज ढिकौली, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कालेज बुढसैनी, गांधी विद्यालय इंटर कालेज खेकड़ा, जैन इंटर कालेज खेकड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कालेज फुलैरा, विवेकानंद हाईस्कूल गौठरा, जनता इंटर कालेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कालेज बागपत, इंटरमीडिएट कालेज धनौरा सिल्वरनगर, डीएवी इंटर कालेज टटीरी, इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर खेड़की, आर्दश शिक्षा सदन इंटर कालेज किरठल, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कालेज नंगला सिनौली, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज छपरौली, श्री शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज छपरौली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कालेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कालेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कालेज बड़ौत, केएचआर इंटर कालेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कालेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गल्र्स इंटर कालेज बड़ौत, राजकीय इंटर कालेज बागपत, एमएम इंटर कालेज खेकड़ा, सैंट मैरी इंटर कालेज रटौल, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज खेकड़ा, वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी, श्री अजितनाथ जैन इंटर कालेज शेरपुर लुहारा, जनजीवन इंटर कालेज कुर्डी नांगल, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली, राजकीय हाईस्कूल चौबली, पारस इंटर कालेज किशनपुर बराल, राजकीय इंटर कालेज जहानगढ़ उर्फ दौझा को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित नए 12 केंद्रों की सूची
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार सर्वहितकारी इंटर कालेज बिनौली, बीपी इंटर कालेज बिजवाड़ा, एमएम इंटर कालेज खेकड़ा, सैंट मैरी इंटर कालेज रटौल, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज खेकड़ा, वैदिक कन्या इंटर कालेज टटीरी, श्री अजितनाथ जैन इंटर कालेज शेरपुर लुहारा, जनजीवन इंटर कालेज कुर्डी नांगल, राजकीय कन्या इंटर कालेज बावली, राजकीय हाईस्कूल चौबली, पारस इंटर कालेज किशनपुर बराल, राजकीय इंटर कालेज जहानगढ़ उर्फ दौझा नए केंद्र प्रस्तावित किए गए है।

पूर्व में निर्धारित चार केंद्र हटाए
बागपत। इस बार राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा, श्रीकृष्ण इंटर कालेज बालैनी, सर्वहितकारी इंटर कालेज मीतली व राष्ट्रीय इंटर कालेज शबगा को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है।
2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का ब्यौरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9753 6451 268 76 16548
इंटरमीडिएट 8717 5798 1355 336 16208
---------------------------------------------
कुल 18470 12249 1623 412 32754
----------------------------------------------
2019-2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों का ब्यौरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 9307 6535 123 84 16049
इंटरमीडिएट 8656 5794 1103 267 15820
--------------------------------------------
कुल 17936 12329 1226 351 31869
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed