फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   450 pilgrims fell ill, 100 were admitted when their condition worsened

Baghpat News: 450 कांवडि़ये बीमार हुए, हालत बिगडऩे पर 100 भर्ती किए

Sat, 03 Aug 2024 04:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
450 pilgrims fell ill, 100 were admitted when their condition worsened
बागपत। पुरा महादेव मंदिर पर गर्मी के कारण 450 से ज्यादा कांवड़िये बीमार हो गए। 100 कांवड़िये हालत ज्यादा खराब होने पर भर्ती कराए गए। लाइन लंबी होने के कारण कई घंटों तक कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को खड़ा रहना पड़ा। उमस ज्यादा होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। हालांकि उनको तुरंत ही पीएचसी में उपचार दिलाया गया और उपचार के बाद जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर काफी लंबी लाइन लगी थी, जिससे कांवड़ियों व श्रद्धालुओं को कई-कई घंटे खड़े रहने के बाद जलाभिषेक का नंबर आ रहा था। शुक्रवार सुबह को लाइन में लगने वालों के लिए परेशानी बढ़ती चली गई। क्योंकि भीड़ के कारण बन रही उमस व धूप में पांच घंटे से ज्यादा खड़े रहने में उनका पसीना निकल गया। इस कारण ही गर्मी से वहां करीब 100 कांवड़िये व श्रद्धालु बेहोश होकर गिरने के साथ ही हालत ज्यादा खराब हो गई। उनको मंदिर के सामने पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया गया और अधिकतर को ग्लूकोज चढ़ाया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह ने बताया कि पीएचसी में शुक्रवार शाम तक बीमार हुए 450 कांवडिय़े पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। इसके अलावा 100 कांवडिय़े व श्रद्धालु बेहोश व हालत ज्यादा खराब होने पर लाए गए। उनके अनुसार गर्मी में पसीना निकलने पर शरीर में पानी की कमी व खानपान सही नहीं होने के कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। उससे शरीर में कमजोरी आती है और लोग बीमार होते हैं। कांवड़ियों के साथ भी यही समस्या होने के कारण वह बीमार हुए। उनका उपचार किया गया और उसके बाद उन्होंने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed