फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   45 lakhs lost by investing in share market45 lakhs lost by investing in share market, police got 7.83 lakhs back police got 7.83 lakhs back

Baghpat News: शेयर मार्केट में निवेश कर 45 लाख गंवाए, पुलिस ने 7.83 लाख वापस कराए

Wed, 02 Jul 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
45 lakhs lost by investing in share market45 lakhs lost by investing in share market, police got 7.83 lakhs back police got 7.83 lakhs back
-जुलाई माह में जिले में दर्ज हुए साइबर ठगी के 11 मुकदमे
विज्ञापन

-पुलिस ने ठगे गए 10.38 लाख रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दोघट के कुलदीप पंवार ने साइबर ठगों के झांसे में आकर शेयर मार्केट में 45 लाख रुपये निवेश कर गंवा दिए। इसमेंं मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस ने 7.83 लाख रुपये वापस करा दिए। इसके अलावा दस अन्य पीड़ितों के रुपये भी वापस कराए गए।

दोघट निवासी कुलदीप पंवार असम की एक कंपनी में मैनेजर हैं। जनवरी माह में कुलदीप पंवार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह शेयर मार्केट में निवेश करता है। जनवरी माह में कुछ लोगों ने फोन कर शेयर मार्केट में निवेश कराकर अच्छी कमाई करने का झांसा दिया। इस पर एक कंपनी में 45 लाख रुपये शेयर कर दिए, लेकिन लाभ नहीं मिला। साइबर थाना पुलिस की जांच में कुलदीप पंवार से ठगे गए रुपये 16 राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराना सामने आया। पुलिस ने सभी खातों को होल्ड कराकर 7 लाख 83 हजार रुपये वापस कराए। उधर, जुलाई माह में पुलिस ने 11 अन्य मुकदमों में ठगे गए 10 लाख 34 हजार रुपये वापस कराए। साइबर थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि ठगी के तुरंत बाद शिकायत होने पर ठगों के खाते होल्ड कराकर रुपये वापस कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed