{"_id":"5ce05eeabdec2207014a0d8e","slug":"41558208234-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक ने 120 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक ने 120 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने स्कूल के 120 छात्र छात्राओं के दांतों की जांच की। साथ उन्हें स्वस्थ रहने टिप्स दिए।
चिकित्सा शिविर में डॉ. सुभाष राठी ने छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खानपान व साफ सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों की दांतों की जांच कर बताया कि जंक फूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धूम्रपान का सेवन भी सामान्य व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर के अलग-अलग अंगों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे बीमारी बढ़ती है और स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार हो जाता है। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य, डॉ. सुशील वत्स , प्रीति, साक्षी, मोनिका, कहकशां आदि उपस्थित रहे।