{"_id":"5c9fc5b6bdec22141a4a1f73","slug":"41553974710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस योजना का लाभ न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस योजना का लाभ न मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। ओटीएस योजना का लाभ न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शनिवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर एसई मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान बढ़ती धूप को देखकर एसई ने उपभोक्ताओं के लिए कार्यालय परिसर में टेंट लगवाया। साथ ही योजना को देखकर कर्मचारियों को रविवार को भी नियमित रूप से दफ्तर खोलने के निर्देश दिए।
उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र की चीनी मिल उनका गन्ने का बकाया भुगतान दबाए बैठी हैं। आर्थिक तंगी के चलते वे ओटीएस योजना में पंजीकरण नहीं करा पाए। उनकी आर्थिक स्थिति को देखकर उन्हें ओटीएस योजना में शामिल करना चाहिए और कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें ही ओटीएस योजना का लाभ मिलेगा, यदि किसी उपभोक्ता का पंजीकरण नहीं हुआ तो वह योजना में शामिल नहीं किया जा सकता। एसई रामवीर सिंह ने कहा पिछले दो माह से ओटीएस योजना का विभागीय कर्मचारियों द्वारा नगर व क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके बाद भी उपभोक्ता जागरूक नहीं हो रहा है, इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। उन्होंने कार्यालय में बढ़ती उपभोक्ताओं की भीड़ को देखकर धूप से बचाने के लिए टेंट लगवाया, साथ ही योजना का उपभोक्ताओं को लाभ मिले, इसके लिए रविवार को अंतिम दिन नियमित रूप से कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपेंद्र, ओमवीर, बलजोर, अनिल, आजाद, सुखवीर, प्रवीण, सुभाष, पीतम सिंह शामिल रहे।
कर्मचारियों पर लगाया बाकी रुपये नहीं देने का आरोप
बड़ौत। एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में भी उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से जहां किसान व उपभोक्ता आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, वहीं कार्यालय पर विद्युत बिल जमा करने आए उपभोक्ताओं से कर्मचारी बिल जमा करने के नाम पर ठगी कर रही है। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के बाद उनकी बाकी धनराशि नहीं दी जा रही है। सैकड़ों उपभोक्ताओं ने कहा बिल जमा करने वाले कर्मचारी उनकी बाकी धनराशि 5 से लेकर 20 रुपये तक नहीं लौटा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के पास पूरे दिन मेें हजारों रुपये उपभोक्ताओं के एकत्र हो रहे हैं, जिनकी कर्मचारी बंदरबांट कर लेते हैं। उन्होंने प्रकरण की जांच कर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे में जयपाल, बलबीर, इमरान, मोनू, विनीत, सचिन, धीरज, मोहित आदि रहे।