{"_id":"5c72f7e8bdec2273667924df","slug":"41551038440-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर चीनी मिल का 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन हुआ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर चीनी मिल का 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन हुआ मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से मलकपुर चीनी मिल का 2017-18 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर हो गया है। उधर सॉफ्ट लोन मंजूर होने पर चीनी मिल प्रबंधन द्वारा सोमवार को किसानों के खातों में पेराई सत्र 2017-18 का अवशेष बकाया गन्ना भुगतान भेजे जाने का दावा किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से मलकपुर चीनी मिल से जुडे़ सैकड़ों किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कई बार भुगतान की मांग को लेकर किसान तहसील, डीएम कार्यालय व चीनी मिल के गेट के बाहर प्रदर्शन के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक भी बना चुके हैं। किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो इस बार उग्र आंदोलन शुरू होगा। भुगतान की मांग को लेकर किसान सीएम और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा तक शिकायत कर चुके हैं। मामले को गंभीरता से लेकर गन्ना मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से चीनी मिल का 2017-18 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 201 करोड़ का सॉफ्ट लोन मंजूर हो गया है।
उधर, मलकपुर चीनी मिल प्रबंधन ने कहा सोमवार को किसानों के खातों में पेराई सत्र 2017-18 का अवशेष बकाया गन्ना भुगतान भेजा जाएगा। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा बकाया गन्ना भुगतान को लेकर लगातार मिल प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने स्वीकारा है कि लोन मंजूर हो गया है। अब किसानों को भुगतान कराया जाएगा।