{"_id":"5c5ddc7dbdec2259e364e875","slug":"41549655165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहड़ी की महिला शूटर राजस्थान मे बालिकाओं को देगी शूटिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहड़ी की महिला शूटर राजस्थान मे बालिकाओं को देगी शूटिंग का प्रशिक्षण
Sat, 09 Feb 2019 01:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
शूटर दादी प्रकाशी तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी की महिला शूटर बाड़मेर में बालिकाओं को निशानेबाजी का प्रशिक्षण देगी। कोच डा. राजपाल सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय महिला टीम शुक्रवार को बाड़मेर के लिए रवाना हो गई। बीपी सिंघल शूटिंग रेंज के कोच डा. राजपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अपने क्षेत्र की बालिकाओं को भी निशानेबाजी में आगे लाने के लिए उनसे शूटिंग का प्रशिक्षण देने का आग्रह किया था।
उन्होंने बताया कि उनके बुलावे पर जौहड़ी रेंज से शूटर खुशी तोमर, अदिति तोमर, हरिओम तोमर और चिराग जैन राजस्थान के बाड़मेर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जनपद के ब्याटू शहर में स्थित राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी बालिका विद्यालय की छात्राओं को 5 दिन तक प्रशिक्षण देंगी। शुक्रवार को डॉ राजपाल सिंह के नेतृत्व मे चार सदस्य टीम बाड़मेर राजस्थान के लिए रवाना हो गई है।