फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनशनकारियों ने किया मतदान के बहिष्कार का निर्णय

अनशनकारियों ने किया मतदान के बहिष्कार का निर्णय

Tue, 29 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
अनशनकारियों ने किया मतदान के बहिष्कार का निर्णय
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर ग्रामीण धरना और अनशन कर रहे हैं। धरना और अनशन छठे दिन सोमवार को भी जारी रहा। किसी अधिकारी के यहां न आने पर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर दी।

जिवाना और माल माजरा गांव के संयुक्त तालाब की लंबे समय से सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। सबसे ज्यादा समस्या माल माजरा के ग्रामीणों के सामने आ रही है। यहां के ग्रामीण रास्तों पर जलभराव व कीचड़ गंदगी से परेशान हैं। समस्या के समाधान को लेकर छह दिन से ग्रामीण तालाब के किनारे धरना व अनशन पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरने में आज उस समय नाटकीय मोड़ आ गया जब ग्रामीणों ने एकराय होकर निर्णय लिया कि तालाब की सफाई नहीं हुई तो लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इस बाबत ग्रामीणों ने हाथों में बहिष्कार की घोषणा लिखी पट्टी लेकर धरना दिया। इस दौरान सेंसर पाल, इब्राहिम, यूसुफ, यामीन, टोल्लू, सुबोध, रिषपाल, कपिल सोलंकी, अजय, शोपाल, तिरत पाल, ओमप्रकाश, कल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed