{"_id":"5c1e8e49bdec22570156ab24","slug":"41545506377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघावली थाने में मिली कमियां, पिलाना ब्लॉक में योजनाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघावली थाने में मिली कमियां, पिलाना ब्लॉक में योजनाओं की ली जानकारी
विज्ञापन
बागपत। जिले की नोडल और परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सिंघावली अहीर थाने का निरीक्षण किया। यहां ढेरों कमियां मिलीं। संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। फरियादी से फोन पर बात की। ब्लॉक में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रिक्त चल रहे पदों को भरने का आश्वासन दिया।
शनिवार को आराधना शुक्ला ने सिंघावली अहीर थाने में मालखाना, संपत्ति गृह, कंप्यूटर कक्ष और भोजनालय को देखा। माल खाने में गंदगी मिलने पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह निरीक्षण अवश्य करें। माल खाने की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारी कार्य के प्रति मुस्तैद नहीं हैं। शस्त्रागार में रैक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण तालिका और ग्राम अपराध पुस्तिका को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तिका का एक वर्ष से संबंधित अधिकारी ने निरीक्षण ही नहीं किया है। थाना सिंघावली में वर्तमान में 50 विवेचना लंबित पड़ी हैं। इस संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने उस्मान नामक के व्यक्ति से फोन पर दर्ज कराई शिकायत के बारे में पूछा। उसने समस्या का समाधान का होना बताया।
उसके बाद उन्होंने पिलाना ब्लॉक का निरीक्षण किया और बीडीओ से योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। रिक्त पदों को भरे जाने का आश्वासन दिया। एडीओ सुधीर चौहान से संबंधित योजनाओं की जानकारियों के बारे में पूछताछ की। निर्माणाधीन कृषि कल्याण केंद्र को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीडीओ पीसी जायसवाल, बीडीओ कृपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।