{"_id":"5c17fba4bdec2256b37e6579","slug":"41545075620-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन में न डाले कूड़ा, ग्रामीणों को करें जागरूक : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन में न डाले कूड़ा, ग्रामीणों को करें जागरूक : सीडीओ
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हिंडन को निर्मल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारियों को सीडीओ पीसी जायसवाल की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। सबसे ज्यादा फोकस मानव स्वास्थ्य, कृषि और मल पर रहा। डीपीआरओ विभाग ने हिंडन के लिए चलाए स्वच्छता अभियान की वीडियो दिखाई। अभियान से प्रधान और ग्रामीणों को जोड़ने पर चर्चा की।
सोमवार को विकास भवन सभागार में ब्लॉक ओर जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि हिंडन क्षेत्र के 43 न्याय पंचायतों के गांव ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो चुके हैं। ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि मानव मल और कूड़े को नदी में न डाले। विभाग यह सुनिश्चित करेगा की हिंडन के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाए। गांवों में पशुओं के मल का प्रबंधन करने की व्यवस्था की जाए। किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दूषित हैंडपंपों को ज्यादा गहराई तक रिबोर किए जाए। ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। एनजीटी पूरे प्रकरण को लेकर गंभीर है। ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने स्वास्थ्य से संबंधित, डीपीआरओ ने स्वच्छता, उप कृषि निदेशक ने कृषि, लघु सिंचाई विभाग ने नहरों के पानी सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों ने जानकारी दी। डीडीओ हुब लाल ने हिंडन के लिए चलाए अभियान को बताया।