फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने पर बैठक कर जताई खुशी

सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने पर बैठक कर जताई खुशी

Thu, 29 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने पर बैठक कर जताई खुशी
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में मास्टर महेंद्र सिंह राठी के आवास पर विकास सेवा समिति की बैठक हुई, इसमें सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह का आभार जताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को शुरू कराने के लिए कई बार कस्बे में आंदोलन किए गए। समिति ने 70 दिन तक सीएचसी में धरना दिया । जिला स्तर के अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने समस्या को गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू की। केंद्रीय मंत्री ने 12 अगस्त को मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोगों की मुलाकात कराई, इसमें जल्दी सीएचसी चालू करने का आश्वासन दिया। लंबे आंदोलन के बाद उप्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने के लिए 62 लाख रुपये का बजट जारी किया। बैठक में मास्टर महेंद्र सिंह राठी, मास्टर संजीव राठी, चौधरी हरवंश सिंह, चौधरी सुखवीर सिंह, चौधरी मगन सिंह, ओमपाल, भगत, ओम सिंह राठी, आनंद प्रकाश, अमरजीत राठी, रामकुमार मितरोलिया, राहुल राठी, शिव कुमार राठी, आशाराम, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed