फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सास ने पुत्रवधू को तोहफे में दिया शौचालय

सास ने पुत्रवधू को तोहफे में दिया शौचालय

Tue, 20 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सास ने पुत्रवधू को तोहफे में दिया शौचालय
सास ने पुत्रवधू को तोहफे में दिया शौचालय
विज्ञापन


छपरौली (बागपत)। हलालपुर गांव की बीना शर्मा ने विश्व शौचालय दिवस पर मिसाल कायम की है। उसने अपनी नवविवाहिता पुत्रवधू को तोहफे में शौचालय भेंट किया। प्रशासन की टीम ने सरकारी मदद देने की कोशिश की। लेकिन उसने 12 हजार रुपये की मदद भी लौटा दी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने महिला के इस कदम की सराहना की।
हलालपुर गांव निवासी बीना शर्मा के बेटे मोहित की शादी एक दिन पहले ही हुई थी। छपरौली बीडीओ कृष्णपाल मान ने बताया जब बेटे की शादी हुई तो घर में शौचालय नहीं था। बीना शर्मा ने सरकार के विश्व शौचालय अभियान से प्रेरणा लेकर घर में शौचालय निर्माण कराने का फैसला किया। इसके लिए उसने खुद ही रुपये जुटाए और शौचालय का निर्माण करा दिया। प्रशासन की टीम घर पहुंची और योजना के माध्यम से शौचालय निर्माण कराने की बात कही। लेकिन बीना शर्मा ने आर्थिक मदद लेने से इंकार कर दिया। सोमवार को विश्व शौचालय दिवस पर प्रशासन की टीम की मौजूदगी में बीना शर्मा ने पुत्रवधू को शौचालय भेंट किया। बीडीओ कृष्णपाल मान, दीपक पाल, फारूख, अशोक और सुधा मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
समाज के लिए प्रेरणा
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे। शौचालय का निर्माण कराकर बीना शर्मा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
शौचालयों की कराई गई सफाई
छपरौली। विश्व शौचालय दिवस पर नगर पंचायत छपरौली में चेयरमैन संजीव कुमार एवं ईओ मनीष चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लिपिक तहजूब ने स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। पब्लिक स्कूल और सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई कराई गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक फईम अखतर, विशाल कुमार, अनुज, सचिन, गुलाब, नरेश कुमार, सुधीर महेश भटनागर मौजूद रहे।

-------------------
शौचालयों की सफाई के लिए चलेगा अभियान
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी बीडीओ और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया ग्राम पंचायत में स्थित स्कूल, आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed