{"_id":"5bf310a1bdec22697f68130c","slug":"41542656161-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों की धूम में जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों की धूम में जाम से जूझे लोग
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों की धूम में जाम से जूझे लोग
बागपत। शादियों का शुभ मुहूर्त लोगों के जी का जंजाल भी बन गया। दिनभर जाम की स्थिति रही। इसके बाद रात तक जाम के हालात बने रहे। बड़ौत में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सरूरपुर और गौरीपुर मोड़ पर भी कई बार जाम लगा। किसी तरह वाहनों को निकलवाया गया। कुछ मार्गों पर बाराती भी जाम में फंसे रहे और दुल्हों की गाड़ियों को किसी तरह जाम से निकलवाया गया।
सोमवार को देवोत्थान एकादशी पर जिले में बड़ी संख्या में शादियां हुईं। बैंड बाजा बारात के माहौल में जाम ने लोगों को बुरा हाल कर दिया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड, सरूरपुर कलां में नहर की पुलिया पर जाम की स्थिति रही। दिन में यहां पर कई बार जाम लगा, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद रात में भी शादियों की अधिक संख्या और सडक़ों पर वाहनों की अधिकता के चलते जाम के हालात बन गए। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बारातियों के अलावा कई जगह दुल्हे भी जाम में फंसे रहे।
उधर, शादियों के शुभ मुहूर्त के चलते बसों का टोटा रहा। अधिकतर निजी बसों को शादियाें के लिए बुक किया गया था। इससे सड़कों पर बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में घर से निकले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। दिनभर डग्गामार वाहन सवारियां ले जाते रहे। बसों की कमी के कारण यात्रियों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ वाहनों के चालान भी किए।